राजनांदगांव| विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के विशेष प्रयास से राजनांदगांव ब्लाक के 44 ग्रामों में पेयजल के लिए राजस्व मद से नवीन नलकूप खनन के कार्यों के लिए 99 लाख 36 हजार रूपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है। छग राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण अंतर्गत राजस्व मद से उक्त राशि की स्वीकृति मिली है। जिससे ब्लाक के 44 गांव में नलकूप खनन किया जाएगा। इसमें ऐसे गांव शामिल हैं, जहां जलसंकट की स्थिति अधिक बनी हुई है।


