राहुल के आरएसएस व इंडियन स्टेट से लड़ाई के बयान की आलोचना

लोहरदगा | भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य ओम प्रकाश सिंह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उस वक्तव्य की तीखी आलोचना की। जिसमें उन्होंने कहा कि वे भाजपा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा इंडियन स्टेट से लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका इस तरह का बयान अपरिपक्व तथा राजनीतिक-दिवालियापन को प्रदर्शित करता है। वे भारतीय राज व्यवस्था से लड़ाई की बात कर देश को तोड़ने वाली शक्तियों को बल प्रदान कर रहे हैं। कहा कि सत्ता से दूर रहकर कांग्रेसी नेता जल बिन मछली की तरह तड़प रहे हैं। जिस तरह की भाषा का उपयोग उन्होंने किया है यह नक्सली संगठन तथा राष्ट्र विरोधी तत्व करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों से विश्व में भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। विश्व की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी साख को सुदृढ़ किया है। एक अरब 40 करोड़ की आबादी वाला इस देश में लोकतंत्र की जड़े मजबूत होकर सर्वव्यापी तथा सर्व स्पर्शी सरकार जनहित में कार्य कर रही है। जिसे कांग्रेसी नेता स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। देश की जनता ऐसे विचारधारा वाले लोगों को समय पर माकूल जवाब देगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *