राहुल गांधी आज बरेली कोर्ट में होंगे पेश:लोकसभा चुनाव के समय कहा था- अमीरों की प्रॉपर्टी गरीबों में बांटेंगे, कोर्ट ने जारी किया नोटिस

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज यानी 7 जनवरी को बरेली कोर्ट में पेश हो सकते हैं। कोर्ट ने उन्हें नोटिस जारी कर हाजिर होने का आदेश दिया है। मामला लोकसभा चुनाव के दौरान दिए बयान से जुड़ा है। बरेली में हिंदू महासभा के मंडल अध्यक्ष पंकज पाठक ने राहुल के खिलाफ याचिका दायर की थी। जिसमें उन पर वोटों के लिए समुदाय विशेष को लालच देने का आरोप लगाया। कोर्ट ने इसी मामले में संज्ञान लिया है। अब पढ़िए पूरा मामला… राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के दौरान कहा था कि हमारी सरकार आने पर आर्थिक सर्वेक्षण कराएंगे। उसी आधार पर अधिक संपत्ति वाले से लेकर कम संपत्ति वालों को दी जाएगी। हालांकि, राहुल गांधी सरकार नहीं बना सके और कांग्रेस के मंसूबों पर पानी फिर गया। राहुल के इस बयान का चुनाव के दौरान भी विरोध हुआ था। हिंदू महासभा के मंडल अध्यक्ष पंकज पाठक ने कहा था कि राहुल गांधी एक वर्ग विशेष को खुश करने के लिए ऐसे बयान देते हैं। लेकिन इससे हिंदू समुदाय में भय का माहौल पैदा हो गया। इसके बाद बरेली कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ याचिका दायर किया था। याचिका को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल द्विवेदी ने बताया- इस बयान से दो समुदाय के लोगों के बीच दरार पैदा होती है। डर का माहौल भी बनता है। विपक्षी राजनैतिक अनुचित लाभ के लिए वर्गों को सीधे-सीधे उकसाने के लिए लोगों से एक न्यू पॉलिटिक्स शुरू करने की बात की गई। राहुल ने मुस्लिमों को खुश करने के लिए ऐसा किया पंकज पाठक ने कहा कि राहुल गांधी का ये बयान मुस्लिम समुदाय को खुश करने और हिंदुओं से उनकी संपत्ति छीनने को लेकर था। जिससे वो बहुत आहत हुए। इसी वजह से उन्होंने राहुल के खिलाफ याचिका दायर की थी। संपत्ति के अधिकार को लेकर तथ्य समझिए अनुच्छेद 300ए के तहत प्रॉपर्टी संवैधानिक अधिकार है। किसी भी वर्ग समुदाय, जाति या व्यक्ति की संपत्ति को इस आधार पर कि अमुक जाति या वर्ग इतने प्रतिशत होते हुए भी इतने ही प्रतिशत संपत्ति धारण कर रहा है, उनसे लेना कम प्रतिशत वाले लोगों के अधिकार की बात है। यह पूरी तरह से गलत है। ——————— ये भी पढ़ें… लखीमपुर में खूंखार हुआ बाघ, युवक का चेहरा खा गया:लगातार दूसरे दिन अटैक; कल लड़के को जिंदा खा गया था लखीमपुर खीरी में आदमखोर बाघ खूंखार हो गया है। 24 घंटे में दूसरी बार हमला किया। खेत में काम करने गए युवक को खींच ले गया। उसके चेहरे पर वार किया। चेहरा और कान खा गया। चीख सुनकर आस-पास काम कर रहे किसानों ने शोर मचाया। लाठी-डंडे लेकर दौड़े तो बाघ युवक को छोड़कर भाग गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसकी हालत गंभीर है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *