राहुल गांधी की जिस गाड़ी से हादसा, वह सुरजेवाला की:बिहार में यात्रा के दौरान पुलिसकर्मी पर टायर चढ़ा, ओवर स्पीड के 4 चालान

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा हरियाणा में भी सुर्खियों में है। इसकी वजह उनके काफिले में चल रही हरियाणा नंबर की जीप है। यह वही जीप है, जिस पर राहुल गांधी खुद यात्रा कर रहे हैं। कार इंफो एप के मुताबिक इस जीप के ओवरस्पीड के 4 चालान हो चुके हैं, जिन्हें अभी तक भरा नहीं गया है। यात्रा में इसी जीप से एक हादसा भी हुआ है। मंगलवार को राहुल की सिक्योरिटी में तैनात एक पुलिसकर्मी का पैर इस गाड़ी के नीचे आ गया था। यह गाड़ी कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला के नाम रजिस्टर्ड बताई जा रही है। जीप की फोटो आई थी सामने
राहुल गांधी ने बिहार में वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत की तो उनकी जीप की पहली फोटो सामने आई। ये जीप रैंगलर रुबिकॉन मॉडल है, जिसका नंबर HR26DS0999 है। बिहार में इसी गाड़ी से हादसा हुआ
बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान इसी गाड़ी से हादसा हुआ था। राहुल की सिक्योरिटी में तैनात एक पुलिसकर्मी का पैर उस गाड़ी के आगे के पहिए के नीचे आ गया था। उस वक्त गाड़ी में राहुल गांधी और अन्य नेता सवार थे। वहां मौजूद अन्य सुरक्षाकर्मियों ने खींचकर पुलिसकर्मी को बाहर निकाला। बाद में राहुल गांधी ने भी उनका हालचाल पूछा। हादसा उस समय हुआ, जब राहुल गांधी की यात्रा नवादा से होकर गुजर रही थी। हादसा भीड़ को संभालने के दौरान हुआ था। गाड़ी के ओवर स्पीड के 4 चालान हो रखे
इस गाड़ी के 4 चालान हो रखे हैं। ये चारों चालान ओवर स्पीड के हैं। इन चालानों को अभी तक पेड भी नहीं किया गया है। सबसे लास्ट चालान 31 मार्च को दिल्ली बॉर्डर के पास मूलचंद में हुआ है। ये सभी चालान लाइट मोटर व्हीकल एक्ट के तहत हुए हैं। गाड़ी की कीमत और फीचर्स
रैंगलर रुबिकॉन की एक्स-शोरूम कीमत 71.65 लाख रुपए है। इसमें 2.0 लीटर 4-सिलेंडर टर्बो-चार्ज्ड मोटर लगी है, जो 265 बीएचपी पावर और 400 Nm का टॉर्क देती है। यह 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है और 77.2:1 का क्रॉल रेश्यो उपलब्ध कराती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *