रांची | पीएमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत में सोमवार को बड़गाईं अंचल की 8.46 एकड़ जमीन घोटाले में 12 आरोपियों ने हाजिरी लगाई। मामले के आरोपी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जमानत पर चल रहे हैं, उनकी ओर से वकील ने हाजिरी दी। अगली पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ही 4 जनवरी को होगी। रांची | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी करने के मामले में मानहानि का सामना कर रहे लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से दाखिल व्यक्तिगत उपस्थित से छूट की मांग वाली याचिका पर अब 13 जनवरी को पुन: सुनवाई होगी। एमपी/एमएलए कोर्ट अपना सुरक्षित आदेश सोमवार को नहीं सुना सका। अदालत ने 9 दिसंबर को याचिका पर सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया था, लेकिन कोर्ट नहीं बैठने के कारण आदेश टल गया है।


