राहुल गांधी ने पंजाब दौरे का VIDEO जारी किया:बोले- ₹20 हजार करोड़ का नुकसान हुआ, PM का ₹1600 करोड़ का पैकेज अन्याय

पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से घोषित प्रारंभिक राहत पैकेज पर सवाल उठाया है। उन्होंने इसे पंजाब के लोगों के साथ अन्याय बताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री से एक बड़ा राहत पैकेज जारी करने की अपील की है। राहुल गांधी ने पोस्ट में एक 10 मिनट का वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें लोगों से हुई उनकी बातचीत शामिल है। यह बातचीत उन्होंने बाढ़ आने के बाद पंजाब दौरे के दौरान लोगों से की थी। बता दें कि बीते सोमवार को ही राहुल गांधी पंजाब के दौरे पर आए थे। राहुल ने सोशल मीडिया ये 3 बातें लिखीं… राहुल के वीडियो में 8 सीन, इनमें क्या-क्या… राहुल गांधी ने यह वीडियो जारी किया… ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… पंजाब में राहुल गांधी ने रोता बच्चा चुप कराया:बाढ़ पीड़ितों से मिले, पाक बॉर्डर से सटे गांवों में नहीं जा सके; बोले-मुआवजा जल्द दे सरकार कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज (15 सितंबर) पंजाब का दौरा किया। उन्होंने अमृतसर और गुरदासपुर में अलग-अलग स्थानों पर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। राहुल पंजाब में लगभग साढ़े 6 घंटे रहे। अमृतसर के घोनेवाल गांव में बाढ़ से हुए नुकसान के बारे में बताते हुए एक बच्चा रो पड़ा, जिसे राहुल गांधी ने गोद में उठाकर चुप कराया। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब में राहुल गांधी की SP से बहस:PAK बॉर्डर के पास जाने से रोका, कांग्रेस नेता बोले- भारत में मुझे प्रोटेक्ट नहीं कर सकते पंजाब के गुरदासपुर में सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पुलिस अधिकारियों से बहस हो गई। राहुल गांधी गुरदासपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने गए थे। जैसे ही वे पाकिस्तान बॉर्डर से सटे गांवों की ओर बढ़ने लगे तो SP जुगराज सिंह ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उन्हें रोक दिया। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *