राहुल गांधी बोले-मोदी सरकार नहीं चाहती जातीय गणना हो:PM ने 25 लोगों का 16 लाख करोड़ रुपया माफ किया, इस लिस्ट में एक भी दलित नहीं

पटना में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ‘मोदी सरकार नहीं चाहती है कि देश में जातीय गणना हो, लेकिन मैं चाहता हूं कि दलित, ओबीसी आदिवासी को उनकी भागीदारी मिले। मोदी ने 25 लोगों का 16 लाख करोड़ रुपया माफ किया, इस लिस्ट में एक भी दलित नहीं है।’ राजधानी के गांधी मैदान स्थित एसकेएम हॉल में जगलाल चौधरी जयंती समारोह में राहुल गांधी ने कहा कि ‘आज भारत की सत्ता संरचना में, चाहे वह शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, कॉर्पोरेट हो, व्यापार हो, न्यायपालिका हो, आपकी भागीदारी कितनी है? मंच पर आपको बैठाने का कोई मतलब नहीं है, अगर मंच के पीछे से निर्णय लिए जाते हैं। आज अलग-अलग जातियों के लोगों को टिकट देना एक फैशन बन गया है, पीएम मोदी भी यही कहते हैं। लेकिन फिर, आपने नेताओं की शक्तियां छीन लीं। यहां तक ​​कि लोकसभा के सांसदों के पास भी कोई निर्णय लेने का अधिकार नहीं है। आपने मंत्री बनाए, लेकिन OSD RSS से हैं। यहां सवाल नियंत्रण और भागीदारी का है’ उन्होंने कहा कि मीडिया में दलितों की भागीदारी नहीं। मैं एक उदाहरण से समझता हूं ये मीडिया के मित्र हैं, इनकी बड़ी-बड़ी कंपनियां है। इनको हर स्टेट की सरकार विज्ञापन देती है। तो सीधा सरकार इनकी फंडिंग कर रही है। शकील अहमद के घर पहुंचे 19 दिनों में दूसरी बार आज पटना पहुंचे। वो एयरपोर्ट से सीधे कांग्रेस के विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के घर गए। वहां वो करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक रुके। इस दौरान एनडीए सांसद उपेन्द्र कुशवाहा और कांग्रेस से राज्यसभा की सांसद रंजीता रंजन भी शकील अहमद घर पहुंचे। 3 फरवरी को कांग्रेस विधायक दल के नेता के बेटे अयान ने खुदकुशी की थी। दलित परिवार से थे जगलाल चौधरी जगलाल चौधरी पासी समुदाय से थे। मेडिकल छात्र रहते हुए वो कांग्रेस से जुड़े। ताड़ी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। आबकारी मंत्री रहते हुए उन्होंने बिहार में सबसे पहले शराबबंदी लागू की थी। 18 जनवरी को भी बिहार आए थे इससे पहले 18 जनवरी को पटना में राहुल गांधी संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल हुए थे। इसके साथ ही पार्टी के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में भी शिरकत की छी। यहां माउंटेन मैन के नाम से जाने जाने वाले दशरथ मांझी के बेटे भगीरथ मांझी से राहुल ने मुलाकात की। इसके कुछ दिन बाद वो जेडीयू छोड़कर दिल्ली में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। ————————————————— ये भी पढ़ें राहुल गांधी बोले- बिहार की जाति जनगणना फर्जी:पटना में कहा- बिहार पेपर लीक का सेंटर बन गया है, RSS चीफ भागवत संविधान को नकार रहे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *