राहुल गांधी से मिले हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष विनय:हाईकमान के भरोसे पर खरा उतरने का विश्वास दिलाया; सबको साथ लेकर चलने के निर्देश

हिमाचल कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष विनय कुमार ने आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कमान सौंपने के लिए राहुल गांधी का आभार जताया। विनय कुमार ने बीते कल राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की थी। राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान विनय सिंह ने राहुल गांधी को भरोसा दिलाया कि वह सभी को साथ लेकर चलेंगे और कार्यकर्ताओं की आवाज बनेंगे। उन्होंने कहा कि, हाईकमान ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। प्रदेश में कांग्रेस सरकार की कल्याणकारी नीतियों को जन- जन तक पहुंचाएंगे। राहुल गांधी ने सबको साथ लेकर चलने को कहा वहीं, राहुल गांधी ने विनय कुमार को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी। राहुल गांधी ने विनय कुमार को सरकार और संगठन के पूरे तालमेल के साथ कार्य करने व संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने को कहा। दिल्ली दौरे के दौरान विनय सिंह ने आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दूसरे सीनियर नेताओं से भी मुलाकात की। 6 दावेदारों में से विनय कुमार का चयन बता दें कि, बीते शनिवार को ही हाईकमान ने विनय सिंह को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। विनय सिंह 30 नवंबर को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे। विनय सिंह का चयन अध्यक्ष के लिए पैनल में भेजे गए छह नेताओं में से किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *