राहुल गांधी ही ओबीसी समाज के सच्चे हितैषी : डॉ. इरफान

पॉलिटिकल रिपोर्टर| रांची नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित ओबीसी महासम्मेलन में झारखंड सरकार के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राहुल गांधी को ओबीसी समाज का असली रक्षक बताया। कहा ​िक देश में अगर कोई ओबीसी समाज को सम्मान दिला सकता है, तो वह सिर्फ और सिर्फ राहुल गांधी हैं। डॉ. अंसारी ने मंच से भाजपा पर भी करारा हमला बोला। कहा कि भाजपा के लोग हमारे समाज को ‘पंचर बनाने वाला’ कहकर अपमानित करते हैं, लेकिन झारखंड में हमारी आबादी 18% है। इस समाज को अगर किसी ने सम्मान देने का काम किया है, तो वह सिर्फ राहुल गांधी हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता ने भाजपा के रथ को रोकने का काम किया है। अब अगला पड़ाव बिहार है। रांची| प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के पदाधिकारियों की बैठक झारखंड भवन, नई दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव की उपस्थिति में हुई। इस दौरान आगामी दो अगस्त को रांची में राज भवन के समक्ष 27 प्रतिशत आरक्षण एवं ओबीसी मंत्रालय बनाने की मांग को लेकर होनेवाली महाधरना को सफल बनाने को लेकर विचार-विमर्श कर रणनीति तैयार तैयार की गई। बैठक में विधायक ममता देवी, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, प्रदेश ओबीसी विभाग के अध्यक्ष अभिलाष साहू, परवेज आलम, शमशेर आलम आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *