राहुल ने पूछा- गहलोत-पायलट में कौन पसंद:ब्लॉक अध्यक्ष बोले- सचिन को मिले कमान; मंडल-जिलाध्यक्ष को सक्रिय भूमिका में लाएगी कांग्रेस

सवाईमाधोपुर में टाइगर सफारी पर जाते समय राहुल गांधी ने कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष से बातचीत की। उन्होंने सवाईमाधोपुर ग्रामीण के ब्लॉक अध्यक्ष छुट्टन लाल मीणा से पूछा- अशोक गहलोत और सचिन पायलट में कौन पसंद हैं। ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा- राजस्थान में पायलट को कमान मिलनी चाहिए। छुट्टन लाल मीणा ने बताया कि राहुल गांधी ने कहा- वह मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्षों को आने वाले समय में सक्रिय भूमिका में लाएंगे, जिससे संगठन को मजबूती मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान में नेतृत्व को लेकर भी चर्चा की। राहुल गांधी ने पूछा कि आपको राजस्थान में गहलोत या पायलट दोनों में से कौन सा नेता ज्यादा पसंद है‌ं। इस पर कहा, राजस्थान में कांग्रेस की कमान सचिन पायलट को दी जानी चाहिए। राजनीति में युवाओं की भागीदारी बढ़ानी चाहिए।छुट्टन लाल मीणा के पास मंडल अध्यक्ष शेरपुर खिलचीपुर का भी पद है। छुट्टन लाल मीणा से चर्चा के बाद राहुल गांधी रणथंभौर में सफारी के लिए निकल गए। उन्होंने रणथंभौर के जोन नंबर दो में सफारी की। सफारी के दौरान राहुल गांधी ने बाघिन रिद्धि और उसके शावकों का दीदार किया। इसके बाद राहुल गांधी होटल शेर बाग पहुंचे। राहुल गांधी 11 से 13 अप्रैल तक रणथंभौर में निजी यात्रा पर आए हुए हैं। राहुल के सवाईमाधोपुर दौरे से जुड़ी फोटोज… यह भी पढ़ें राहुल गांधी ने रणथंभौर में की टाइगर सफारी:एरोहेड और शावकों की अठखेलियां देखीं, कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ फोटो खिंचवाई कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी निजी यात्रा पर रणथंभौर में हैं। राहुल गांधी ने गुरुवार सुबह-शाम और शुक्रवार को सुबह लगातार टाइगर सफारी का लुत्फ उठाया। इस दौरान उन्हें लगातार तीनों सफारी में बाघ-बाघिन के दीदार हुए। जोन नंबर 2 में फिमेल टाइगर को शिकार करते देखा। पढ़ें पूरी खबर …

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *