राहुल बोले- असम CM सबसे भ्रष्ट, उनकी आंखों में डर:जेल जाने से मोदी-शाह भी नहीं बचा पाएंगे; चुनाव आयोग सिर्फ भाजपा की सुन रहा

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी असम दौर परे हैं। बुधवार को उन्होंने कामरूप जिले के छायगांव में रैली की। उन्होंने कहा- हिमंत बिस्वा सरमा खुद को असम का मुख्यमंत्री नहीं, राजा समझते हैं। उन्होंने कहा- हिमंत बिस्व सरमा सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं। किसी दिन उन्हें इसका हिसाब देना होगा। कुछ ही समय में कांग्रेस के बब्बर शेर उन्हें जेल पहुंचाएंगे। इसका डर उनकी आंखों में साफ दिख रहा है, क्योंकि अब न मोदी और न ही शाह उन्हें बचा पाएंगे। राहुल ने कहा कि कांग्रेस अगले साल असम में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारी जीत हासिल करेगी। सांसद गौरव गोगोई की लीडरशिप में राज्य में कांग्रेस की नई टीम है, जो रिजल्ट देगी। राहुल बोले- भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में धोखाधड़ी की कुछ समय पहले महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हुए थे। भाजपा ने जबर्दस्त धोखाधड़ी की थी। लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बीच के चार महीनों में एक करोड़ नए मतदाता जुड़े। हमने चुनाव आयोग से पूछा- ये लोग कहां से आए हैं, कौन हैं? हमें मतदाता सूची दिखाएं और वीडियोग्राफी उपलब्ध कराएं, लेकिन चुनाव आयोग ने हमें आज तक मतदाता सूची नहीं दी। बल्कि उसने वीडियोग्राफी से संबंधित कानून ही बदल दिया खड़गे बोले- कांग्रेस से भागा आदमी, अब असम का CM कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- देश की सबसे पुरानी पार्टी (कांग्रेस) को अपना सदस्य उधार देना पड़ा, ताकि भाजपा राज्य में सरकार बना सके। जो व्यक्ति कांग्रेस छोड़कर भाग गया था, वह अब असम का मुख्यमंत्री है।
हिमंत बिस्व सरमा 2015 में भाजपा में शामिल होने से पहले असम की कांग्रेस सरकार में मंत्री थे। खड़गे ने कहा कि भाजपा ने असम में जिन लोगों ने लोगों के साथ अन्याय किया है, उन्हें जेल भेजा जाएगा। उन्हें अब जेलों की मरम्मत करवानी चाहिए, क्योंकि उन्हें वहीं रहना होगा। असम में लोगों को अवैध प्रवासियों का पता लगाने की आड़ में धमकाया जा रहा है। अगले साल होने वाले चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार को सबक सिखाया जाएगा। असम में अगर कांग्रेस राज्य में सरकार बनती है, तो उन लोगों के घरों को फिर से बनाया जाएगा, जो भाजपा सरकार में तोड़े गए हैं। साथ ही लोगों को मुआवजा भी देंगे। बच्चों के लिए शिक्षा, युवाओं के लिए रोजगार और चाय बागान श्रमिकों के लिए अधिकतम वेतन की गारंटी देंगे। गोगोई बोले- जो भय में जी रहे, उनके लिए लड़ेंगे
गोगोई बोले- हिमंत बिस्व सरमा सरकार गरीबों की जमीन हड़प रही है। संदेश बिल्कुल साफ है कि असम में कांग्रेस पार्टी उन सभी लोगों के न्याय के लिए लड़ेगी, जो भय और आतंक के राज में जी रहे हैं। हम उन सभी लोगों के सम्मान के लिए लड़ेंगे, जो इस भ्रष्ट और क्रूर भाजपा सरकार के उत्पीड़न का सामना कर रहे हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी यह संदेश देंगे कि डरने की कोई जरूरत नहीं है। ——————————- राहुल गांधी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…. लखनऊ कोर्ट में मुस्कुराए राहुल गांधी, बोले- थैंक्यू जज साहब: सेना पर विवादित टिप्पणी का मामला, ACJM कोर्ट में जानिए क्या-क्या हुआ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 15 जुलाई को लखनऊ कोर्ट में सरेंडर किया था। इसके 5 मिनट बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत दी थी। एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट आलोक वर्मा ने 20-20 हजार के दो बॉन्ड पर राहुल को जमानत दी। राहुल के वकील ने जमानत याचिका डाली थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। राहुल कोर्ट के अंदर करीब 30 मिनट तक रहे। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *