राहुवास पुलिस ने चोरी के आरोपी को पकड़ा:80 रुपए चोरी के मामले में था फरार, मोबाइल छोड़कर भागा था

लालसोट में राहुवास थाना पुलिस ने एक महीने से फरार चल रहे चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी रजत खींची के अनुसार, कल्याणपुरा निवासी रामनारायण मीणा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी रामभजन मीणा पहले पड़ोसी रामजीलाल चौधरी के घर में रात के समय घुसा। वहां चोरी की नीयत से बक्सा खोलने लगा। आवाज सुनकर परिवार के लोग जाग गए, तो वह भाग निकला। इसके बाद आरोपी रामभजन शिकायतकर्ता रामनारायण के घर में घुस गया। वहां से बक्से में रखे 80,000 रुपए लेकर भागने लगा। परिवार ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह छूटकर भाग गया। भागते समय उसका मोबाइल वहीं गिर गया। पीड़ित परिवार जब आरोपी के घर शिकायत करने गया, तो उसके परिवार वाले झगड़ा करने पर उतारू हो गए। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर और साइबर सेल की सूचना पर पुलिस ने 30 वर्षीय आरोपी रामभजन मीणा को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *