राहु-केतु फिल्म के प्रमोशन में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव:इंटरनेशनल रेपर राजा कुमारी का गाना भी होगा लांच, फिल्म के कलाकार उज्जैन पहुंचे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शाम को उज्जैन पहुंचेंगे। वे यहां पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में आगामी फिल्म ‘राहु केतु’ के प्रमोशन और फिल्म के एक गीत की लॉन्चिंग में शामिल होंगे। इसके साथ ही वे डोंगला स्थित ऑब्जर्वेटरी में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल सहभागिता करेंगे। शाम को होने वाले कार्यक्रम के लिए फिल्म के हीरो पुलकित सम्राट,वरुण शर्मा और हीरोइन शालिनी पांडे उज्जैन पहुंचे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम करीब 5:30 बजे उज्जैन हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद वे शाम 6 बजे पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड पर होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। फिल्म ‘राहु केतु’ की पूरी टीम पहले ही उज्जैन पहुंच चुकी है। शाम के कार्यक्रम में इंटरनेशनल रेपर राजा कुमारी द्वारा फिल्म में गाए गए गीत को मुख्यमंत्री के साथ प्रमोट किया जाएगा। फिल्म ‘राहु केतु’ नशा मुक्ति और गृह-नक्षत्र की थीम पर आधारित है। कार्यक्रम के दौरान राजा कुमारी द्वारा शिव भजन की प्रस्तुति भी दी जाएगी। वैदिक गणित पर राष्ट्रीय कार्यशाला में वर्चुअल सहभागिता इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव डोंगला स्थित ऑब्जर्वेटरी में आयोजित ‘भारत की वैदिक गणित परंपरा’ विषय पर आधारित राष्ट्रीय कार्यशाला में वर्चुअल जुड़ेंगे। कार्यशाला में प्रदेश और देश के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञ, शोधार्थी, शिक्षाविद् और शिक्षक शामिल होंगे। कार्यशाला में वैदिक गणित की वैज्ञानिकता, आधुनिक गणित से उसके संबंध और शिक्षा में इसके अनुप्रयोग पर गहन विमर्श किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *