रिंग रोड से डूंगरपुर को हैवी ट्रैफिक से मिलेगी निजात:टूरिज्म हब बनाने से पर्यटन विकास के साथ ही जिले में रोजगार के रास्ते भी खुलेंगे

राजस्थान सरकार ने बुधवार को अपना बजट पेश किया। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने डूंगरपुर शहर को हैवी ट्रैफिक से निजात दिलाने के लिए बजट में रिंग रोड बनाने की घोषणा की गई है। डूंगरपुर के साथ ही पूरे टीएसपी एरिया को टूरिज्म हब बनाने की घोषणा की गई है। पर्यटन विकास के साथ ही जिले में रोजगार के रास्ते भी खुलेंगे। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के मुताबिक सागवाड़ा और हाईवे से आने वाले हैवी ट्रैफिक को शहर से बाहर निकालने के लिए बायपास बनाया जाएगा। जिसमें तिजवड़ से बायपास गुजरेगा, जो सीमलवाड़ा रोड पर भंडारिया के पास निकलेगा। वहीं, दूसरी तिजवड़ से लेकर उदयपुर दो नदी तक के लिए भी बायपास हाईवे के तहत बनाया जाएगा। इससे शहर में भारी वाहन नहीं आएंगे और सीधे ही गुजर सकेंगे। पर्यटन विकास के लिए 975 करोड़, खुलेंगे रोजगार के रास्ते
डूंगरपुर के साथ ही पूरे टीएसपी एरिया को टूरिज्म हब बनाने की घोषणा की गई है। पर्यटन विकास के लिए 975 करोड़ के बजट की घोषणा की गई है। इसमें से 100 करोड़ का बजट टीएसपी एरिया के लिए दी गई है। इससे बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम, प्रतापगढ़ के गोतमेश्वर शिवालय के साथ ही डूंगरपुर के धार्मिक स्थलों को विकसित किया जाएगा। इसमें डूंगरपुर के आदिवासियों के प्रमुख आस्था के केंद्र बेणेश्वर धाम, गुजरात के सोमनाथ की तर्ज पर बने देव सोमनाथ शिवालय समेत कई मंदिरों ओर डेवलप किया जाएगा। पर्यटन विकास के साथ ही जिले में रोजगार के रास्ते भी खेलेंगे। टूरिस्ट बढ़ने के साथ होटल और ट्रांसपोर्ट बिजनेस बढ़ेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *