रिकॉर्ड तोड़ तेजी से सोना 1.50 लाख रुपए प्रति दस ग्राम, चांदी 3.12 लाख रु. किलो

जयपुर | ग्र्रीनलैंड को लेकर अमेरिका व यूरोप के बीच बढ़ते तनाव से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। इससे मंगलवार को जयपुर सर्राफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड 2,250 तथा 22 कैरेट जेवराती सोना 2,100 रुपए प्रति दस ग्राम महंगा होकर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वहीं, चांदी ने 12,000 रुपए प्रति किलोग्राम की छलांग लगाई और 3.12 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के उच्चतम स्तर पर बिकी। दूसरी तरफ, अमेरिकी वायदा एक्सचेंज कॉमेक्स में फरवरी डिलीवरी सोना 142 डॉलर बढ़कर 4,737.40 डॉलर तथा मार्च डिलीवरी चांदी 4.928 डॉलर की तेजी से 93.465 डॉलर प्रति आउंस पर ट्रेड कर रही थी। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि ग्रीनलैंड को खरीदने की ट्रम्प की इच्छा और नए टैरिफ की चेतावनी से अमेरिका और यूरोपीय देशों के बीच रिश्ते बिगड़ रहे हैं। इससे सुरक्षित निवेश के लिए सोना-चांदी की मांग बढ़ी है। सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी, जयपुर के भाव : चांदी (999) 312 चांदी रिफाइनरी 311.5 रुपए प्रति ग्राम। सोना स्टैंडर्ड 15,025 रुपए, सोना जेवराती 14,050 तथा वापसी 13,750 रुपए प्रति ग्राम।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *