कांकेर| महिला एवं बाल विकास के तहत स्वीकृत जिला बाल संरक्षण इकाई तथा चाइल्ड हेल्पलाइन में संविदा आधार पर विभिन्न 6 रिक्त पदों की पूर्ति के लिए 30 दिसंबर तक आवेदन मंगाए गए हैं। जिला स्तरीय बाल संरक्षण समिति तथा चाइल्ड हेल्पलाइन में संविदा आधार पर विभिन्न रिक्त पदों पर पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से स्पीड पोस्ट, कुरियर या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इसमें संरक्षण अधिकारी संस्थागत का 1 पद, लेखापाल का 1, आउटरीच वर्कर के 2 व चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 अंतर्गत चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजर के 1 पर नियुक्तियां की जानी है।


