रिछपाल मिर्धा बोले-इतना बड़ा कांड हुआ, अब क्या जवाब देंगे:कहा-दोषी बख्शे नहीं जाएंगे, विधायक डांगा को टिकट भी नहीं मिलेगा

खींवसर विधायक रेवत राम डांगा पर विधायक निधि में कमीशन लेने के आरोपों के मामले में उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। जहां एक ओर इस प्रकरण की जांच के लिए गठित सदाचार कमेटी की कार्रवाई जारी है। वहीं मामला पार्टी के भीतर गहमागहमी का माहौल है। वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व डेगाना विधायक रिछपाल मिर्धा ने कहा- दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जो भी व्यक्ति इस भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाएगा, उसे न केवल पार्टी से बाहर किया जाएगा, बल्कि भविष्य में चुनाव लड़ने के लिए टिकट भी नहीं दिया जाएगा। ​प्रदेश अध्यक्ष से दो बार मिलकर जताई चिंता मिर्धा ने बताया- पार्टी की साख को हो रहे नुकसान को लेकर उन्होंने स्वयं प्रदेश अध्यक्ष से दो बार मुलाकात कर अपनी चिंता जाहिर की है।
उनके अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें आश्वस्त किया है कि सदाचार कमेटी की रिपोर्ट आते ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। रिछपाल मिर्धा ने कहा- विधायक डांगा कमेटी के सामने पेश होने से बच रहा है और जवाब देने के लिए 15 से 20 दिन की मोहलत मांग रहा है, जिसकी वजह से जांच पूरी होने में देरी हो रही है। इतना बड़ा कांड हुआ, अब क्या जवाब देंगे: मिर्धा खींवसर विधायक के दोबारा सक्रिय होने के सवाल पर मिर्धा ने तीखा तंज कसते हुए कहा- जब इतना बड़ा भ्रष्टाचार का कांड हो गया, तो अब वो सामने कैसे आएंगे और लोगों को क्या जवाब देंगे? लोगों के फोन उनके पास भी आ रहे हैं और जनता सवाल कर रही है कि किसको लाकर बिठा दिया। चुनाव में जीत के लिए लगाया था जोर, लेकिन अंदाजा नहीं था मिर्धा ने कहा- चुनाव के समय उन्होंने भी रेवत राम डांगा की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरा जोर लगाया था, लेकिन उस वक्त किसी को यह अंदाजा नहीं था कि आगे चलकर इस तरह के गंभीर आरोप सामने आएंगे। अब जिन्होंने गलत किया है, वे खुद ही निपट गए हैं, अब किसी को जवाब देने की स्थिति में भी नहीं बचे हैं। जनता के प्रति जवाबदेह हूं मिर्धा ने कहा- उन्हें लगातार लोगों के फोन आ रहे हैं और वे खुद को जनता के प्रति जवाबदेह महसूस करते हैं। अंतिम सांस तक भाजपा को मजबूत करने का काम करेंगे, लेकिन भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी जीरो टॉलरेंस नीति में कोई समझौता नहीं होगा। 100 प्रतिशत ठोस निर्णय लेगी पार्टी रिछपाल मिर्धा ने साफ कहा कि इस मामले में पार्टी 100 प्रतिशत ठोस और कड़ा निर्णय लेगी और किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *