रिडीह में अवैध शराब तस्करी का पर्दाफाश:टाटा नेक्सोन से 88 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त, डिक्की से तीन कार्टन शराब बरामद, 3 धराए

गिरिडीह पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंग्रेजी शराब से लदी एक टाटा नेक्सन कार जब्त की है। इस मामले में पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर खुखरा थाना पुलिस द्वारा की गई। डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने प्रेस वार्ता कर बताया कि जमुआटांड़ इलाके में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक काले रंग की टाटा नेक्सन कार (JH-01-FL-6135) पुलिस को देखकर तेज रफ्तार में भागने लगी। कार की गतिविधि संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उसका पीछा किया। डिक्की से तीन कार्टन शराब बरामद पुलिस ने हनुमान मंदिर, जमुआटांड़ के पास कार को घेराबंदी कर रोक लिया। वाहन की तलाशी लेने पर कार की डिक्की से तीन कार्टन में रखी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जब्त शराब में विभिन्न ब्रांडों की कुल 88 बोतलें शामिल हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 29 हजार 600 रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तेजलाल साव (26 वर्ष), प्रदीप साव (23 वर्ष) और प्रमेश्वर साव के रूप में हुई है। तीनों आरोपी गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बरमोरिया गांव के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने शराब के साथ-साथ तस्करी में प्रयुक्त टाटा नेक्सन कार को भी जब्त कर लिया है। पुलिस तस्करी गिरोह को पकड़ने में जुटी डुमरी एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां खपाया जाना था। आशंका जताई जा रही है कि इसके पीछे संगठित शराब तस्करी नेटवर्क काम कर रहा है। इस पूरी कार्रवाई में खुखरा थाना प्रभारी निरंजन कच्छप, हवलदार सुनील सरदार, राजेंद्र उपाध्याय और सिपाही कृष्ण कुमार राय की अहम भूमिका रही। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *