रितुडीह में जेवर दुकान से बैग लेकर भागा उचक्का

माराफारी थाना क्षेत्र के रितुडीह स्थित श्रवण ज्वेलर्स दुकान में रखा जेवरात से भरा बैग लेकर रविवार की सुबह एक उचक्का भाग गया। यह दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। दुकानदार चास के नंदुआस्थान निवासी श्रवण कुमार ने बताया कि उसका बेटा सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचा। इस दौरान बैग को काउंटर में रखकर वह साफ-सफाई में जुट गया। वह दुकान के बाहर झाड़ू लगा रहा था, इसी दौरान काफी देर से रेकी कर रहा उचक्का बैग लेकर उसकी सामने से भागने लगा। हालांकि दुकानदार के बेटे ने उसे देखा और उसका पीछा किया, लेकिन तब तक वह बाइक पर बैठकर भाग गया। यह सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखा। बताया कि गनीमत थी कि बैग में 3 ग्राम सोने की अंगुठी, 150 ग्राम चांदी के पायल सहित टिफिन आदि थे, जिससे उन्हें अधिक का नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस उचक्के की पहचान में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *