रिद्धिमा कपूर की बेटी समारा का पुराना वीडियो वायरल:स्कूल के ड्रामा में फ्रेंच भाषा में एक्टिंग करती दिखाई दीं, एक्ट्रेस बनना चाहती हैं

रिद्धिमा कपूर साहनी की बेटी समारा अक्सर खबरों में बनी रहती हैं। अब समारा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में समारा फ्रेंच भाषा में एक्टिंग करती दिख रही हैं। यह वीडियो यूजर्स को बहुत पसंद आ रहा है। समारा का वीडियो हुआ वायरल समारा साहनी इस थ्रो बैक वीडियो में अपने स्कूल के ड्रामा प्ले में एक किरदार निभाती हुई दिखाई दे रही हैं। इसमें वह फ्रेंच भाषा बोलती दिखाई दे रही हैं। रिद्धिमा कपूर साहनी ने कई इंटरव्यू में बताया है कि उनकी बेटी समारा अपने नाना ऋषि कपूर, नानी नीतू कपूर और मामा रणबीर कपूर की तरह एक्ट्रेस बनना चाहती है और यह बात उन्हें अच्छा लगती है। फिल्म इंडस्ट्री में आएगी समारा- रिद्धिमा रिद्धिमा साहनी ने यह भी कहा था कि उनकी बेटी समारा फिल्म इंडस्ट्री में जरूर आएगी। उन्होंने कहा था, ‘सैम 110 परसेंट फिल्मों में आएगी। ऐसा नहीं हो सकता कि हर कोई फिल्म इंडस्ट्री में आ जाए। लेकिन सैम के खून में ही एक्टिंग है। वह अनन्या पांडे को अपना आइडल मानती है।’ सोशल मीडिया पर हाल ही में ट्रोल हुई थीं समारा सोशल मीडिया पर इसको लेकर भी चर्चा है कि समारा की फोटो प्रेजेंस अच्छी है और वो पैपराजी के सामने हर सोशल गैदरिंग में पोज देती हैं। हाल ही में समारा की एक वीडियो भी काफी वायरल हुई थी। इस वीडियो में समारा, आदर जैन और अलेखा आडवाणी की शादी में फोटो क्लिक कराते हुए नानी नीतू कपूर को धक्का देती नजर आईं। इसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। रिद्धिमा ने अपनी बेटी का बचाव करते हुए कहा था कि वीडियो को गलत तरीके से पेश किया गया है। रिद्धिमा ने बेटी समारा को सपोर्ट किया था रिद्धिमा ने कहा था, सैम सिर्फ पोज देने की कोशिश कर रही थी। लेकिन पूरी बात को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया। वह परेशान नहीं थी, बल्कि बहुत एक्साइटेड थी। कार में भी वह कह रही थी कि, ‘मुझे पता है कि फोटोग्राफर होंगे और मैं इस तरह और उस तरह पोज दूंगी।’ समारा साहनी, रिद्धिमा कपूर साहनी की बेटी हैं और रणबीर कपूर की भांजी हैं। समारा का जन्म 2011 में हुआ था, वह 14 साल की हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *