राजनांदगांव| रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी फेस-3, वार्ड क्रमांक 45 में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस मौके पर पार्षद दुरेंद्र साहू के द्वारा झंडारोहण किया गया। उनके द्वारा स्वाधीनता का महत्व और गणतंत्र दिवस पर देश की एकता और संप्रभुता के लिए आम नागरिकों की जिम्मेदारी, जवाबदारी और देश के प्रति राष्ट्र निष्ठा और कर्तव्यों के बारे में बताया गया। इस मौके पर कॉलोनी के अध्यक्ष नरेश साहू एवं कॉलोनीवासी अजय श्रीवास्तव, आरके मिश्रा, रोहित दुबे, सिद्दीकी सर एवं अन्य लोगों द्वारा संबोधित किया गया। कॉलोनी वासी उपस्थित थे।


