रिद्विमा मंत्री, सचिन व अदिति विधायक व राहुल को मार्शल की मिली जिम्मेदारी

पाली | राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर प्रदेश में पहली बार युवाओं के मोटिवेशन को लेकर विधानसभा में 15 दिसंबर को प्रदेश के स्कूली छात्र युवा संसद चलाएंगे। शिक्षा विभाग के माध्यम से प्रदेश के प्रत्येक जिले से कक्षा 9 से 12वीं तक के दो छात्र एवं दो छात्राओं का चयन कर जयपुर में प्रशिक्षण दिलवाया जा रहा है। पाली के आदिवासी बाहुल बेडा़ के सरकारी स्कूल की छात्रा रिद्विमा कंवर मंत्री, बांगड़ स्कूल के अदितिसिंह व सिरियारी स्कूल के सचिन विधायक की भूमिका निभाएंगे। बांगड़ स्कूल के छात्र राहुलसिंह को मार्शल की जिम्मेदारी दी है। इनके साथ सत्यनारायणसिंह पुनाड़िया को नोडल अधिकारी के रूप में भेजा है। फिलहाल सभी छात्रों को 11 से 14 दिसंबर तक जयपुर में युवा संसद की तैयारियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सोमवार को राजस्थान विधान सभा में सुबह 11 बजे विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर व राष्‍ट्रमंडल संसदीय संघ की राजस्‍थान शाखा के सचिव संदीप शर्मा की मौजूदगी में युवा संसद होगी। पाली सहित प्रदेशभर के सभी 41 जिलों से 164 छात्र-छात्राएं प्रतिनिधित्व कर कौशल विकास एवं सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर तर्क वितर्क करेंगे। संसद सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी। कार्यक्रम को राजस्‍थान विधान सभा के यूटयूब चैनल पर लाइव प्रसारण होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *