लुधियाना| रिपब्लिक ऑफ कोरिया के एक हाई-लेवल डेलीगेशन ने पीएयू का दौरा किया। डेलीगेशन में कोरियन सोसाइटी फॉर एग्रीकल्चरल मशीनरी, चुंगनाम नेशनल यूनिवर्सिटी और सुनचियन नेशनल यूनिवर्सिटी के एक्सपर्ट शामिल थे। मीटिंग के दौरान, एग्रीकल्चर एक्सपर्ट ने दोनों देशों के एकेडमिक, रिसर्च और टेक्निकल सहयोग पर डिटेल में बातचीत की। मीटिंग के दौरान, एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन, माइक्रो-फार्मिंग और भविष्य में सस्टेनेबल एग्रीकल्चर और फूड प्रोडक्शन के लिए मशीनरी की आउटलाइन पर भी चर्चा हुई। डेलीगेशन ने पीएयू के वीसी डॉ. सतबीर सिंह गोसल और अन्य अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। जिसके दौरान संयुक्त अनुसंधान, विशेषज्ञों के आदान-प्रदान, सहयोगी प्रकाशनों, छात्रों के आदान-प्रदान और नई पीढ़ी के कृषि उपकरणों के संयुक्त विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। डेलीगेशन में प्रो. सन ओक चुंग प्रेसिडेंट चुंगनाम नेशनल यूनिवर्सिटी, प्रो. ह्युक जू किम पूर्व प्रेसिडेंट सुनचियन नेशनल यूनिवर्सिटी, प्रो. की ताएग ली, डायरेक्टर, कोरियन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन पॉलिसी इंस्टीट्यूट, सुनचियन नेशनल यूनिवर्सिटी, जोंगम्युन किम, डायरेक्टर, रिसर्च इंस्टीट्यूट, एचएमसी, मिस्टर चेईजू किम, चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर शामिल रहे।


