रिपोर्ट-हमास​​​​​​​ लीडर याह्या सिनवार की विधवा गाजा से तुर्किए भागी:पति की हत्या से पहले फर्जी पासपोर्ट के जरिए गई, दोबारा शादी की

हमास के शीर्ष नेताओं के परिवारों को गाजा से बाहर निकालने के लिए एक गुप्त ऑपरेशन चलाया गया। इजरायली न्यूज साइट वाई नेट ने बुधवार को एक रिपोर्ट में इसका खुलासा किया है। रिपोर्ट में दावा किया गया कि हमास के नेता याह्या सिनवार की विधवा समर अबू जमार अपने पति की हत्या से पहले तुर्किए भाग गई और शादी कर ली। सिनवार के भाई की विधवा नजवा सिनवार के भी भागने की खबरें सामने आई है। इस ऑपरेशन में नकली पासपोर्ट, फर्जी मेडिकल दस्तावेज, और कुछ सहयोगी देशों के दूतावासों की मदद शामिल थी। हालांकि, हमास के एक अन्य नेता मोहम्मद देइफ की पत्नी उम्म खालिद ने गाजा में रहने का दावा किया है। याह्या सिनवार के घर के नीचे बनी एक सुरंग में उनकी पत्नी रिपोर्ट- हमास नेताओं के परिवारों को ऑपरेशन चला बाहर निकाला रिपोर्ट के अनुसार, युद्ध के शुरुआती महीनों में हमास के कई शीर्ष नेताओं के परिवारों को गाजा से बाहर निकालने के लिए एक गुप्त ऑपरेशन चलाया गया था। इसी ऑपरेशन में याह्या सिनवार की विधवा समर अबू जमार भागकर गाजा से तुर्किए आ गई थी। जमार राफा क्रॉसिंग के जरिए एक अन्य महिला के नकली पासपोर्ट का इस्तेमाल कर बच्चों के साथ गाजा से निकली। रिपोर्ट के मुताबिक तुर्किए में उनकी शादी हमास के पॉलिटिकल ब्यूरो के सदस्य फाथी हमाद ने करवाई। एक सूत्र ने कहा,’वह अब यहां नहीं हैं, वह अपने बच्चों के साथ तुर्की में हैं। इसके लिए बड़े पैमाने पर लॉजिस्टिक सहायता, उच्च-स्तरीय समन्वय और भारी धनराशि की जरूरत थी, जो आम गाजा निवासी के पास नहीं हो सकती।’ सिनवार के भाई की विधवा भी तुर्किए में रिपोर्ट के अनुसार, याह्या सिनवार के भाई मुहम्मद सिनवार की विधवा नजवा भी इसी तरीके से गाजा से भागीं और तुर्किए में ही रह रही हैं। मुहम्मद सिनवार ने याह्या की मौत के बाद हमास की कमान संभाली थी, लेकिन उनकी भी मौत हो चुकी है। नजवा के बारे में उनके पति की मौत के बाद से कोई जानकारी नहीं मिली है। IDF का दावा- सिनवार के मौत से पहले भागी थी पत्नी IDF ने दावा किया कि दोनों महिलाएं अपने पतियों की हत्या से पहले राफा के रास्ते चली गयी थीं। अक्टूबर 2024 में, याह्या सिनवार की मौत के कुछ दिनों बाद, इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में दावा किया गया कि सिनवार 7 अक्टूबर 2023 को हमले की योजना बनाने से एक रात पहले अपने परिवार और भारी मात्रा में सामान के साथ खान यूनिस में अपने घर के नीचे बनी एक सुरंग में छिप गए थे। IDF ने दावा किया कि वीडियो में समर अबू जमार के हाथ में 28 लाख रुपए कीमत का हर्मेस बिर्किन हैंडबैग दिखा, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि बैग असली था या नकली। कमांडर मुहम्मद देफ की विधवा बोली- मैं भाग नहीं रही वहीं, हमास के एक दूसरे कमांडर मुहम्मद देफ की विधवा, उम्म खालिद का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ था, जिसमें वह अपने तीन बच्चों के साथ साधारण घर में रहती दिखीं। वीडियो में वह कहती हैं कि वह और उनके बच्चे चटाई पर गद्दों पर सोते हैं और यही उनकी जिंदगी युद्ध से पहले भी थी। उन्होंने कहा, ‘मैं भाग नहीं रही, मैं अपने लोगों के साथ हूं।’ रिपोर्ट के अनुसार, कुछ लोग उम्म खालिद के वीडियो को हमास नेताओं के गाजा छोड़कर भागने की छवि को सुधारने की कोशिश मानते हैं। एक गाजा निवासी ने वाईनेट को बताया, ‘हमास नेता अपने बच्चों को तुर्की और कतर में पढ़ाई के लिए भेज रहे हैं, जबकि हमारे बच्चे कब्र में जा रहे हैं। वे सिर्फ अपने हित देखते हैं।’ खान यूनिस का कसाई कहलाता है सिनवार याह्या सिनवार की मौत 16 अक्टूबर, 2024 को हुई थी। इजराइली सेना ने गाजा पट्टी में एक ऑपरेशन के दौरान उसे मार गिराया था। सिनवार को क्रूर हत्याएं करने के लिए जाना जाता था। BBC की एक रिपोर्ट के मुताबिक सिनवार ने इजराइल के लिए जासूसी करने के शक में एक शख्स को उसके भाई के हाथों ही जिंदा दफन करवा दिया था। हैरानी की बात ये है कि दफन करने का काम किसी फावड़े से नहीं बल्कि चम्मच से किया गया था। ऐसी क्रूरता की वजह से ही सिनवार को खान यूनिस का कसाई भी कहा जाता है। सिनवार के करीबी भी उससे खौफ खाते थे। कहा जाता है कि अगर आप सिनवार की बात को टाल रहे हैं तो अपनी जिंदगी को दांव पर लगा रहे हैं। वहीं, याह्या सिनवार का भाई और हमास का सीनियर लीडर मोहम्मद सिनवार 14 मई, 2025 को इजराइली आर्मी के हमले में मारा गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *