रिफ में धर्मेंद्र उपाध्याय को ‘श्रेष्ठ निर्देशक’ का अवाॅर्ड:​​​​​​​राजस्थानी फीचर फिल्म म्हारी बींदनी का किया है लेखन और निर्देशन, स्थानीय कलाकारों की बढ़ी धमक

मेहरानगढ़ फोर्ट में आयोजित राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (RIFF) 2025 के समापन समारोह में राजस्थानी सिनेमा को विशेष पहचान मिली। इस अवसर पर देश-विदेश से शामिल हुई फिल्मों के साथ-साथ राजस्थानी फिल्मों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। राजस्थानी फीचर फिल्म म्हारी बींदनी के लिए लेखक-निर्देशक धर्मेंद्र उपाध्याय को ‘श्रेष्ठ निर्देशक’ का अवार्ड दिया गया। यह फिल्म एक सामाजिक मुद्दे पर आधारित ड्रामा है, जिसमें शिक्षा के माध्यम से समाज में व्याप्त भेदभाव को मिटाने का संदेश दिया गया है। सिनेमा जगत की दिग्गज हस्तियां रहीं मौजूद फेस्टिवल के समापन समारोह में राजस्थानी सिनेमा से जुड़े कई कलाकार और तकनीशियन मौजूद रहे। इसके अलावा, इस भव्य आयोजन में जोधपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य गज सिंह, वरिष्ठ अभिनेता-निर्देशक अनंत महादेवन, अभिनेता करणवीर बोहरा, पद्मश्री अनवर खान, वरिष्ठ फिल्म समीक्षक अजीत राय, अभिनेता अरविंद वाघेला और अंशुमान झा भी शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *