रिम्स अतिक्रमण मुक्ति अभियान : डीआईजी ग्राउंड के पास 38 डिसमिल जमीन पर बनी कैलाश कोठी जमींदोज

रिम्स की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन की कार्रवाई फिर तेज हो गई। झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सोमवार को डीआईजी ग्राउंड क्षेत्र में बुलडोजर एक्शन दोबारा शुरू हुआ। इस क्रम में प्रशासन का बुलडोजर कैलाश कोठी पर चला और 38 डिसमिल जमीन पर बने पूरे निर्माण को जमींदोज कर दिया गया। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, कैलाश कोठी रिम्स की जमीन पर अवैध रूप से बनी हुई थी। लंबे समय तक कैलाश कोठी की ओर से झारखंड हाईकोर्ट में ध्वस्तीकरण पर रोक के लिए याचिका दायर की गई थी, लेकिन हाल ही में हाईकोर्ट ने स्टे खारिज करते हुए निर्माण कार्य हटाने का आदेश दिया था। इसी आदेश के आलोक में सोमवार को भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। कड़ी सुरक्षा और विरोध के बीच कोठी ध्वस्त हुई सोमवार सुबह से डीआईजी ग्राउंड इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। कुछ ही घंटों में कैलाश कोठी के पूरे निर्माण को गिरा दिया गया। लोगों का हंगामा : कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद परिजनों ने काफी हंगामा भी किया। पर, अधिकारियों ने साफ कहा कि यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर की जा रही है। रिम्स की जमीन से कब्जा हटाने का अभियान जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *