रिम्स निदेशक डॉ. राज कुमार ने दो पुस्तकें लिखीं हैं। एक पुस्तक का शीर्षक प्राचीन मगध में बौद्ध धर्म का स्वरूप है, यह बौद्ध धर्म के बारे में काफी जानकारी देने वाली पुस्तक है। जबकि दूसरी पुस्तक का शीर्षक डॉ. अंबेडकर का राष्ट्रवाद व बुद्ध सिद्धांतों पर आधुनिक विवेचनाएं पर आधारित है। शुक्रवार को अपनी लिखी पुस्तक डॉ. राजकुमार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर को भेंट की।


