रिम्स में शॉर्ट-टर्म फेलोशिप इन गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस परियोजना के तहत प्रोजेक्ट असिस्टेंट के एक पद पर अस्थायी नियुक्ति के लिए 2 जनवरी को वॉक इन इंटरव्यू होगा। नियुक्ति एक वर्ष के लिए होगी, जिसे परियोजना समाप्ति तक बढ़ाया जा सकता है। इस पद के लिए विज्ञान में बैचलर डिग्री के साथ तीन वर्ष का अनुभव या विज्ञान में मास्टर डिग्री या मेडिसिन, डेंटिस्ट्री व इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री अनिवार्य है। अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी अपना बायोडाटा व आवेदन 28 दिसंबर 2025 तक ई-मेल (gcp_rims2026@gmail.com) पर भेज सकते हैं।


