रिम्स में रजिस्ट्रेशन शुल्क में संशोधन… 5 से 20 नहीं, फिलहाल 10 रुपए तय

रिम्स में मंगलवार को गवर्निंग बॉडी की 64वीं बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने की। बैठक में रिम्स की आधारभूत संरचना, संसाधनों और स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने में चर्चा की गई। कुल 18 एजेंडों पर चर्चा होने वाली थी, लेकिन ढाई घंटे तक चली बैठक में कुछ ही एजेंडों पर अंतिम निर्णय लिया गया। बैठक में नए ओपीडी और आईपीडी भवन के निर्माण से संबंधित प्रस्ताव पर चर्चा हुई। इसी तरह, रजिस्ट्रेशन शुल्क बढ़ाने के प्रस्ताव में बदलाव किया गया। जानकारी के अनुसार रिम्स अस्पताल में बाह्य मरीजों के लिए रजिस्ट्रेशन पहले 5 रुपए से 20 रुपए करने का प्रस्ताव था, लेकिन इसे 10 रुपए पर तय कर अगले जीबी में पुनर्विचार के लिए भेजा गया। बैठक में पिछले एजेंडों के निर्णयों के पालन पर भी डिस्कशन किया गया। संबंधित अधिकारियों को समय से कार्य पूरा करने के लिए चेतावनी दी गई और जल्द लागू करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा, क्षेत्रीय नेत्र संस्थान में चिकित्सकों और स्टाफ की नियुक्ति के लिए वित्त विभाग की सहमति मिलने के बाद कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *