रांची | रिम्स में रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए हुए इंटरव्यू का रिजल्ट सोमवार को जारी किया गया। इस पद पर शिवांगी कुमारी का चयन हुआ है। जानकारी के अनुसार, रिम्स में टेक्निकल रिसोर्स सेंटर फॉर एविडेंस फॉर गाइडलाइंस के लिए रिक्ति निकाली गई थी। सोमवार को इंटरव्यू के कुछ ही देर बाद परिणाम की घोषणा कर दी गई। शिवांगी का चयन हुआ, जबकि आर्या सहाय और अहमद हुसैन को वेटिंग में रखा गया है। शिवांगी को 10 दिनों के भीतर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। बताते चलंे कि यह नियुक्ति रिम्स में चल रहे रिसर्च कार्य को लेकर किया गया है। यह 1 साल या अधिकतम रिसर्च अवधि का मान्य होगा।


