रिम्स में लंच ब्रेक के बाद समय से ड्यूटी पर उपस्थित रहे सभी कर्मी

हेल्थ रिपोर्टर । रांची रिम्स में लंबे लंच ब्रेक को लेकर उठे सवालों और मरीजों की परेशानियों को लेकर दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसका असर बुधवार को स्पष्ट दिखाई दिया। जहां पिछले दिनों दोपहर 1 से 3 बजे तक कई विभागों में टेक्निशियन और कर्मियों की अनुपस्थिति से जांच व उपचार बाधित हो रहा था, वहीं बुधवार को अधिकतर विभागों में सभी कर्मी समय पर अपने कार्य स्थल पर मौजूद मिले। ओपीडी को छोड़ रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी के अधिकांश काउंटर दोपहर 2 बजे के बाद से ही सक्रिय दिखे। निर्धारित लंच ब्रेक दोपहर 1 से 2 बजे के बाद कर्मचारी वापस अपने डेस्क पर मौजूद थे। कई मरीजों ने बताया कि आज जांच में देरी नहीं हुई और रिपोर्ट सेक्शन में भी स्टाफ मौजूद था। इधर, रिम्स प्रबंधन ने भी बताया कि लंच टाइमिंग का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश सभी विभागों को दिए गए हैं। प्रबंधन की ओर से कहा गया कि यदि किसी विभाग में अनियमितता पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को हर तरह क​ी जांच समय से हुई, लोगों को रिपोर्ट भी समय से मिली। लैब टेक्नीशियन भी काउंटर पर समय से मौजूद रहे। रिम्स में लंबे लंच ब्रेक को लेकर उठे सवालों और मरीजों की परेशानियों को लेकर दैनिक भास्कर ने 10 दिसंबर को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।कर्मचारियों के एकसाथ लंच पर जाने से मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी हो रही थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *