रियलमी 15 प्रो गेम-ऑफ-थ्रॉन्स एडिशन 8 अक्टूबर को लॉन्च होगा:स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल कैमरा और 7000mAh की बैटरी, बैक पैनल पर मिलेगा ड्रैगन

चाइनीज टेक कंपनी रियलमी गेमिंग के शोकीनों के लिए रियलमी 15 प्रो का गेम ऑफ थ्रॉन्स एडिशन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि फोन को 8 अक्टूबर 2025 को नॉर्दर्न आयरलैंड, UK में पेश किया जाएगा। लॉन्च इवेंट गेम ऑफ थ्रॉन्स स्टूडियो में होगा। जो असल में सीरीज की शूटिंग लोकेशन है। यहां मौजूद इमर्सिव सेट्स, आइकोनिक प्रॉप्स, कॉस्ट्यूम्स और बिहाइंड-द-सीन स्टोरी इवेंट को और भी यूनिक बना देंगे। फोन 50 मेगापिक्सल कैमरा और 7000mAh की बैटरी के साथ आएगा। ब्लैक और गोल्ड कलर स्कीम के साथ आएगा फोन फोन को खास तौर पर “ऑन योर रियल पॉवर” थीम पर डिजाइन किया गया है। इसका लुक ब्लैक और गोल्ड कलर स्कीम पर है। बैक पैनल पर ड्रैगन के नैनो-एन्ग्रेव्ड डिजाइन दिए गया है। इसकी सबसे अनोखी खासियत इसका हीट-सेंसिटिव बैक पैनल है, जो गर्म होने पर ब्लैक से रेड रंग में बदल जाता है। कंपनी ने इस फीचर को “ड्रैगनफायर” नाम दिया है। यूजर एक्सपीरियंस को खास बनाने के लिए फोन में सॉफ्टवेयर और पैकेजिंग में भी बदलाव होंगे। फोन में हाउस स्टार्क और हाउस टारगेरियन से इन्सपायर्ड कस्टम UI थीम्स दिए जाएंगे। लिमिटेड एडिशन पैकेज में एक गिफ्ट बॉक्स मिल सकता है। जिसमें वेस्टरॉस का मिनी मॉडल, आयरन थ्रोन जैसी डिजाइन वाला फोन स्टैंड और हाउस के कलेक्टिबल कार्ड्स शामिल हो सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *