भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ बेतझरिया स्थित स्वामी विवेकानंद गुरुकुलम में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि बहरागोड़ा विधानसभा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने किया। कार्यक्रम में पहले पारंपरिक सांस्कृतिक नृत्य बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि ने खेल के महत्व तथा शिक्षा के महत्व के बारे में अपने संबोधन में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंनें बताया कि खेलकूद बच्चों के शारीरिक मानसिक विकास में सहयोग है। खेल सभी आगे बच्चे बेहतर क्रियर बना सकते हैं। पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद पर भी बढ़-चढ़कर विद्यार्थियों को हिस्सा लेना चाहिए। खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रिले रेस ब्वायज में प्रथम स्थान पीला हाउस, द्वितीय स्थान ब्लू हाउस, तृतीय स्थान ग्रीन हाउस ने प्राप्त किया। रिले रेस गर्ल्स प्रथम स्थान पीला हाउस, द्वितीय स्थान ब्लू हाउस, तृतीय स्थान रेड हाउस ने प्राप्त किया। 100 मी रेश ब्वायज में शशि कुमार पहला स्थान, सूरज मुर्मू द्वितीय स्थान, आदित्य कुमार तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा कई तरह के खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सभी विजई प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र तथा ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का मार्गदर्शन चेयरमैन डॉ सुब्रत कुमार विश्वास अध्यक्ष तन्मय सिंह सोलंकी, ट्रस्टी श्रेया विश्वास के द्वारा किया गया।वहीं कार्यक्रम का संचालन प्रधान अध्यापक शुभाशीष टैगोर, दीप्ति सोरेन और सुनिधि पांडा ने कीया। विद्यार्थियों में बेस्ट वॉलंटियर के रूप में कृष्ण, अर्जुन, धनीराम और चैतन रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में शांतनी राय, करिश्मा मंडल, दीप्ति सोरेन, बबीता रानी दास, मणिका कर, देवदत्त माइती, परिमल सिंह देव, माणिक नाथ, छंनदिता अधिकारी, छंदा सिंह देव, सुखदेव मिश्र, सुनिधि पंडा, सुजय कुंडू समेत अन्य विद्यालय के कर्मचारियों ने विशेष रूप से सहयोग किया।


