रिश्तेदार बता घर में घुसा, महिला नहाने गई तो

भास्कर न्यूज | बालोद ग्राम हरदी मंे रिश्तेदार बनकर अज्ञात व्यक्ति एक घर मंे घुस गया। जिसके बाद 70 हजार के जेवरात लेकर फरार हो गया। देवरी थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305, 331(3) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार पुष्‍पलता साहू ने जानकारी दी है कि 25 दिसंबर को खेत जा रही थी। इस दौरान गांव के धुर्वा राम के घर के पास एक अज्ञात व्यक्त‍ि बाइक से आया और कहा कि आपकी मां जानकी बाई का मामा तितुरगहन वाला हूं। उन्होंने अपने चेहरे पर बंधा गमछा को हटाकर दिखाया। मां का नाम बताने से उसकी बात पर विश्वास कर बातचीत कर बाइक में बैठकर खेत चली। वहां पति व मजदूरों से मुलाकात की। पति ने कहा कि मेहमान को घर ले जाकर चाय पिला देना। खेत से घर आने के बाद चाय बनाने अंदर किचन में चली गई। वहां चाय बनाकर उस व्यक्त‍ि को दी। उसके लिए खाना बनाने चली गई। खाना बनने के बाद दोपहर एक बजे नहाने चली गई। नहाने के बाद अज्ञात व्यक्ति कमरा में नहीं मिला। जिस थैला पर्स में सोने चांदी के जेवरात रखे थे, वह बिखरा हुआ मिला। चेक करने पर एक जोड़ी सोने का टाप्स, एक जोडी सोने का एयर रिंग, मंगल सूत्र, मराठी लॉकेट,चांदी की पायल, करधन गायब थे। जिसकी कीमत 70 हजार से अधिक है। अज्ञात व्यक्ति ने रिश्तेदार होने का झांसा देकर घर में आकर सोने-चांदी के जेवरात व नकद 200 को लेकर फरार हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *