बालोद| ग्राम हरदी मंे रिश्तेदार बनकर सोने-चांदी के जेवरात की चोरी कर फरार होने वाले आरोपी नारायण बंजारे उर्फ मुकरी (57) निवासी सतनामीपारा दानीटोला धमतरी को देवरी पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड में भेजा। आरोपी के कब्जे से 1.50 लाख के जेवरात और घटना में उपयोग बाइक को जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ देवरी के पहले अर्जुन्दा, रनचिरई, गुंडरदेही, सनौद, बालोद थाना क्षेत्र में भी चोरी व धोखाधड़ी के मामले दर्ज है। पुलिस के अनुसार पुष्पलता साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 25 दिसंबर को खेत जा रही थी। इस दौरान गांव के धुर्वा राम के घर के पास एक अज्ञात व्यक्ति बाइक से आया और कहा कि आपके मां जानकी बाई का मामा तितुरगहन वाला हूं। उन्होंने अपने चेहरे पर बंधा गमछा को हटाकर दिखाया। मां का नाम बताने से उसकी बात पर विश्वास कर बातचीत कर बाइक में बैठकर खेत चली। नहाने के बाद अज्ञात व्यक्ति कमरा में नहीं मिला। जिस थैला पर्स में सोने चांदी के जेवरात रखे थे, वह बिखरा हुआ मिला। चेक करने पर एक जोड़ी सोने का टाप्स, एक जोडी सोने का एयर रिंग, मंगल सूत्र, मराठी लॉकेट,चांदी की पायल, करधन गायब थे। जिसकी कीमत 70 हजार से अधिक है। देवरी थाने में आरोपी के खिलाफ धारा 305, 331(3) के तहत अपराध दर्ज है।


