रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार इंडियन डिफेंस सर्विस ऑफ इंजीनियर्स(आईडीएसई) के गैरिसन इंजीनियर साहिल रातूसरिया से सीबीआई चार दिनों तक पूछताछ करेगी। गिरफ्तार इंजीनियर को गुरुवार को सीबीआई कोर्ट में पेश किया। साथ ही सीबीआई ने पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड की मांग की। सुनवाई पश्चात अदालत ने चार दिनों की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की अनुमति दी। उसको सीबीआई ने बुधवार को आर्मी के आधारभूत संरचना का निर्माण देखने वाली कंपनी से बिल का भुगतान करने के एवज में 2 प्रतिशत का घूस मांगा था। जिसे सीबीआई ने 40 हजार 500 रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।


