रिश्वत लेते पकड़े गए दारोगा की गई नौकरी:पलामू में तैनात दारोगा ने धनबाद में केस डायरी के लिए मांगे थे 50 हजार

पलामू में तैनात एक सब इंस्पेक्टर को विभागीय कार्रवाई के बाद बर्खास्त कर दिया गया है। जांच में दारोगा पर घूस लेने का आरोप सही पाया गया। इसके बाद घूसखोर दारोगा को नौकरी से हटाने का आदेश बोकारो रेंज के डीआईजी ने जारी किया है। 6 जून 2022 को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था बर्खास्त सब इंस्पेक्टर निलेश कुमार सिंह की पोस्टिंग वर्ष 2022 में धनबाद के लोयाबाद थाना में थी। एक केस डायरी मैनेज करने के लिए 50 हजार रुपए रिश्वत की मांग सब इंस्पेक्टर निलेश कुमार सिंह ने की थी। 2018 बैच के दारोगा निलेश कुमार सिंह को धनबाद एसीबी की टीम ने 6 जून 2022 को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था। शिकायतकर्ता ने एसीबी में रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। गिरफ्तारी के बाद उन्हें जेल भेजा गया और निलंबित कर दिया गया। पलामू पुलिस को बर्खास्तगी के आदेश से संबंधित कागजात उपलब्ध हुए हैं निलंबन से बहाल होने के बाद उनका तबादला पलामू के पांडू थाने में किया गया। वर्तमान में वह यहीं तैनात थे। पलामू पुलिस को बर्खास्तगी के आदेश से संबंधित कागजात उपलब्ध हुए हैं। पुलिस विभाग ने सब इंस्पेक्टर को बर्खास्तगी के आदेश से अवगत करा दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *