रिसेप्शन पार्टी में दहेज के लिए पति ने छोड़ा हाथ:कानपुर में पुलिस ने नहीं सुनी तो राज्य महिला आयोग में की शिकायत, रिपोर्ट दर्ज

कानपुर में एक विवाहिता महिला को शादी के बाद रिसेप्सन के दिन ससुराल वालों के अनादर का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने पीड़िता के परिवार को खरी खोटी तो सुनाई ही उसके पति ने उसका उसी दिन हाथ छोड़ दिया। महिला के परिजनों ने किसी तरह से समझा बुझाकर मामला सम्भाला और बेटी को ससुराल विदा किया। वहां पहुंचने के बाद ससुराल वालों ने अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। पुलिस ने नहीं सुनी तो पीड़ित परिवार ने राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई। वहां से निर्देश मिलने के बाद नवाबगंज पुलिस ने पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। नवागंज निवासी महिला की शादी 3 मई 2022 को काकादेव निवासी युवक से हुई थी। पीड़िता के मुताबिक सम्पूर्ण विवाह में लगभग 18 लाख खर्च किये गए थे। 12 मई 2022 को रिसेप्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मायके के लोग भी आए थे। पार्टी कार्यक्रम चलते में ही अतिरिक्त दहेज के कारण सामाजिक व पारिवारिक सभी लोगों के सामने प्रार्थिनी के पति ने हाथ छोड दिया था। साथ ही मायके वालों को उल्टा सीधा सुनाया। नाते रिश्तेदारों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। देवर ने गलत नियत से पकड़ा पीड़िता के मुताबिक वो ससुराल पहुंची तो दहेज में अतिरिक्त दस लाख रुपए के लिए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया। पीड़िता ने अपने पिता की गरीबी का हवाला देते हुये असमर्थता जताई। 30 सितम्बर 2022 को मानसिक शारीरिक प्रताडना से परेशान होकर पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। लेकिन ससुरालीजनो ने बचा लिया। मायके वालों को बुलाया गया और एक बार फिर समझौता हो गया। इसके बाद देवर अकेला पाकर छेडछाड व गलत तरह से छूआ। फिर बोला मजाक कर रहे थे। नवाबगंज पुलिस के मुताबिक मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *