ग्वालियर के सिरोल में मंथन बैंक्विट में कैंसर हॉस्पिटल के रिटायर्ड प्रोजेक्ट मैनेजर के बेटे की शादी से दूल्हे की मां का हैंड बैग चोरी हो गया है। घटना उस समय हुई जब दूल्हे की मां बहू-बेटा के साथ फोटो खिंचवाने के लिए बैग कुर्सी पर रखकर गई थी। दो मिनट बाद लौटी तो बैग वहां नहीं था। बैग चोरी होने का पता चलते ही वहां शादी में हड़कंप मंच गया। बैग में 20 हजार रुपए नकद, 12 से 15 लिफाफे, डायमंड के टॉप्स रखे हुए थे। सूचना तत्काल सिरोल थाना पुलिस को दी गई है। मंगलवार को सिरोल पुलिस ने जब छानबीन की और CCTV कैमरे खंगाले तो दो संदेही नजर आए हैं। एक नाबालिक लड़का सूटबूट में तैयार होकर और बाहर निकलते दिख रहा है। पुलिस इन्हीं संदेहियों की तलाश में है। पुलिस मंथन बैंक्विट के आसपास रोड पर भी CCTV कैमरे खंगाल रही है शहर के यूनिवर्सिटी रोड सिल्वर एस्टेट 428 नंबर फ्लैट निवासी 60 वर्षीय आलोक सक्सेना कैंसर हॉस्पिटल में प्रोजेक्ट मैनेजर पद से रिटायर्ड हुए हैं। 26 जनवरी की रात उनके बेटे शिशिर सक्सेना की शादी का रिसेप्शन समारोह था। यह कार्यक्रम सिरोल स्थित मंथन बैंक्विट से था। रात 9 बजे तक सब कुछ ठीक चल रहा था। रात करीब 9.30 बजे स्टेज पर फैमिली फोटो के लिए सभी परिजन एकत्रित हुए तो उनकी पत्नी बेला ने अपना नकदी व जेवर से भरा पर्स सोफे पर रखा और फोटो खिंचाने के लिए चली गई। कुछ देर बाद जब वह वापस सोफा पर पहुंची तो पर्स वहां से गायब था। पर्स गायब देखकर उन्होंने शोर मचाया तो वहां पर हड़कंप मच गया। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया। बैग में यह रखा था सामान
फरियादी आलोक सक्सेना ने पुलिस को बताया कि हैंड बैग में 20 हजार रुपए, डेढ़ लाख रुपए के लिफाफे, 2 लाख रुपए के डायमंड टॉक्स और डेढ़ लाख रुपए का आईफोन था। इसके अलावा क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी थे।


