रि-डिजाइन होंगे जिले के 35 सेवा केंद्रों के काउंटर

भास्कर न्यूज | जालंधर पंजाब भर के सेवा केंद्र रि-डिजाइन होंगे। जालंधर जिले में 35 सेवा केंद्र हैं जिसके 175 काउंटर रि-डिजाइन होंगे। इस बदलाव का मुख्य कारण सेवा केंद्र मुलाजिम और एप्लीकेंट के बीच गेप को खत्म करना है। मुलाजिम की सिटिंग और एप्लीकेंट के खड़े होने का लेवल भी एक नहीं होता था जिसके कारण परेशानी होती थी। इस तकनीकी समस्या को लेकर पिछले कई महीनों से रिव्यू किया जा रहा था और इसके लिए फीडबैक भी लिया गया था। बुधवार को जालंधर के सबसे बड़े टाइप-1 सेवा केंद्र जिसमें 20 काउंटर हैं, पर काम शुरू किया गया। जालंधर में कुल 35 सेवा केंद्र है जिनमें टाइप-1 जिला प्रशासकीय कॉम्पलेक्स, 25 टाइप-2 जिसमें 5 काउंटर और 9 टाइप-3 जिसमें 3 काउंटर होते हैं, पर काम होगा। इस काम के बाद डॉक्यूमेंट समझने से लेकर साइन, फोटो और मुलाजिम व एप्लीकेंट के बीच संवाद बेहतर होगा। इसके साथ ही टाइप-1 सेवा केंद्र जिसका पिछले दिनों बरसातों में काफी छत्तों से पानी टपकने से नुकसान हुआ था, का काम भी होगा। इसके अलावा जालंधर में 2 नए सेवा केंद्र जिन्हें पिछले महीनों मंजूरी मिली थी उसकी शुरूआत 2 अक्तूबर से की जा रही है। यह सेवा केंद्र शाहकोट और लांबड़ा के एरिया में खुलेगा जिससे लोगों को वहां पर सुविधा मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *