रीको एरिया में भूखंडों की ई नीलामी 23 से:धोइंदा औद्योगिक क्षेत्र के 22 भूखंडों के लिए रीको ने प्रोसेस शुरू किया

राजसमंद में रीको द्वारा धोइंदा औद्योगिक क्षेत्र में भूखंडों की ई नीलामी होगी, इसके लिए रीको ने भूखंड़ों की नीलामी को लेकर प्रोसेस शुरू कर दिया है। राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (रीको) द्वारा राजसमंद के धोइंदा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित 22 औद्योगिक भूखंडों की ई-नीलामी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। ये भूखंड 500 वर्ग मीटर से लेकर 4497 वर्ग मीटर तक के आकार में उपलब्ध हैं। रीको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक राधा किशन गुप्ता के अनुसार यह ई-नीलामी प्रक्रिया 7 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। 22 अप्रैल सायं 6 बजे तक रीको की वेबसाइट इट www.riico.co.in या एसएसओ के माध्यम से पंजीकरण एवं अमानत राशि का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। पंजीकृत उद्यमी 23 अप्रैल को सुबह 10 बजे से 25 अप्रैल सायं 5 बजे तक ई-नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। इस बार नीलामी प्रक्रिया के नियमों में महत्वपूर्ण परिवर्तन किए गए हैं। भूखंड आवंटन के बाद, उद्यमी को दो वर्षों के अन्दर उद्योग को उत्पादन में लाना अनिवार्य होगा। इस दौरान, निर्माण क्षेत्रफल भूखंड के कुल क्षेत्रफल का कम से कम 30 प्रतिशत होना चाहिए। साथ ही, उद्यमी रिक्त भूखंड को नहीं बेच सकेंगे व उत्पादन प्रारंभ होने के पांच वर्षों के बाद ही अपने उद्योग को बेचने की अनुमति होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *