रीको को कुचामन-परबतसर में 504 बीघा भूमि आवंटित:जिले में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए बड़ा कदम

डीडवाना-कुचामन जिले में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए रीको (RIICO) को 504 बीघा भूमि आवंटित की गई है। यह आवंटन कुचामन और परबतसर तहसीलों में किया गया है, जिसका उद्देश्य औद्योगिक इकाइयों का विस्तार और नए निवेश को आकर्षित करना है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर मोहनलाल खटनावलिया ने बताया कि रीको की मांग पर यह भूमि आवंटित की गई है। कुचामन तहसील के मौजा मांगलोदी में 9.00 हेक्टेयर (लगभग 57 बीघा) और परबतसर तहसील के मौजा भकरी मौलास में 71.59 हेक्टेयर (लगभग 447 बीघा) भूमि नवीन औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए दी गई है। औद्योगिक गतिविधियों का यह विस्तार जिले में रोजगार सृजन, स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने और बुनियादी ढांचे के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे क्षेत्र की आर्थिक प्रगति को बल मिलेगा। जिला कलेक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने स्पष्ट किया कि जिले के समग्र विकास के लिए औद्योगिक क्षेत्रों का विस्तार प्राथमिकता है। उनका लक्ष्य डीडवाना-कुचामन जिले को भविष्य में निवेश और औद्योगिक गतिविधियों का नया केंद्र बनाना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *