रीगो ब्रिज अक्टूबर 2026 तक बनकर तैयार होने का दावा:अमृतसर में 2023 में शुरू हुआ था पुनर्निर्माण कार्य, 2025 में होना था तैयार

अमृतसर का ऐतिहासिक रीगो ब्रिज अक्टूबर 2026 तक बनकर तैयार होने का दावा किया गया है। फिरोजपुर रेलवे मंडल द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि पुनर्निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यह पुल अमृतसर वासियों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह पुल, जिसे कभी शहर की “धड़कन” कहा जाता था, 2023 में यातायात के लिए बंद कर दिया गया था।रीगो ब्रिज का निर्माण वर्ष 1905 में ब्रिटिश शासन के दौरान हुआ था। यह एक महत्वपूर्ण रेलवे ओवरब्रिज रहा है, जो पुराने और नए अमृतसर को जोड़ता था। वर्ष 2023 में इसके पुनर्निर्माण का काम शुरू किया गया था, जिसकी मूल समय-सीमा वर्ष 2025 तय की गई थी, जो अब निकल चुकी हैं जाम की समस्या से लोग परेशान पुल के बंद होने के कारण पूरे अमृतसर शहर में प्रतिदिन भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। पहले इस पुल से प्रतिदिन एक लाख से अधिक लोग आवाजाही करते थे। अब सारा ट्रैफिक भंडारी ब्रिज की ओर मोड़ दिया गया है, जिससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। रीगो ब्रिज का पुनर्निर्माण है जटिल प्रक्रिया फिरोजपुर रेलवे मंडल के अनुसार, चालू रेलवे लाइनों के ऊपर रीगो ब्रिज का पुनर्निर्माण करना एक जटिल कार्य है। मौजूदा ढांचे को गिराने से पहले पीएसपीसीएल से जुड़ी 11 केवी की बिजली लाइनों को स्थानांतरित करना पड़ा। इसके अतिरिक्त, सीवर लाइन, पानी की सप्लाई पाइपलाइन, सिग्नल और टेलीकॉम केबल, टीआरडी पोर्टल मस्त, सेवा इमारतों की पुनर्स्थापना और ऑप्टिकल फाइबर केबल जैसी कई रेलवे उपयोगिताओं को भी स्थानांतरित किया गया। शहर के दो प्रमुख हिस्सों को जोड़ता है रीगो ब्रिज रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मौजूदा डेक स्लैब को डायमंड कोर कटिंग की सहायता से हटाया जा रहा है। ब्रिटिश काल के पुराने, संकरे और जर्जर ढांचे की जगह अब एक नया और आधुनिक रीगो ब्रिज बनाया जा रहा है।रीगो ब्रिज का दोबारा शुरू होना अमृतसर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह शहर के दो प्रमुख हिस्सों को जोड़ता है। अब यह देखना होगा कि रेलवे द्वारा अक्टूबर 2026 की नई समय-सीमा का पालन समय पर होता है या नहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *