रीगो ब्रिज का काम बंद कर सो रहा प्रशासन : भाटिया

अमृतसर| यूथ वेलफेयर फेडरेशन आफ इंडिया के चेयरमैन प्रमोद भाटिया ने कहा कि रीगो ब्रिज का काम बंद कर लोगों को परेशान किया जा रहा। उन्होंने कहा निर्माण में हो रही देरी से लोगों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। इसको लेकर हमेशा जाम में जनता फंसी रहती हैं। आलम यह है कि काम में तेजी लाने की बजाय इसका निर्माण बंद कर रखा है और केंद्र और पंजाब सरकारे कुंभकर्णी नींद सो रही हैं। चेयरमैन भाटिया ने रीगो ब्रिज मुद्दे को लेकर केंद्र और पंजाब दोनों सरकारों को घेरा है। उन्होंने कहा कि भंडारी पुल और रीगो ब्रिज नगर की आवाजाही की लाइफ लाइन है। इनमें से एक भी डिस्टर्ब होता है तो पूरे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा जाती है। उन्होंने मांग की है कि इसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *