राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने REET- 2024 के प्रवेश-पत्र जारी कर दिए गए हैं। बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा के मुताबिक प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। प्रदेश में 14 लाख 29 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा 27 और 28 फरवरी को होगी। अभ्यर्थी सादा कपड़ों, चप्पल या सैंडल में ही परीक्षा दे सकेंगे। परीक्षा केन्द्र पर किसी तरह की चेन या मेटल का आभूषण पहन कर आने की मनाही है। बोर्ड पहली बार परीक्षा में फेस रिकॉगनाइजेशन तकनीक का उपयोग करेगा। इसमें प्रवेश-पत्र में लगी फोटो का बार कोड के जरिए परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित अभ्यर्थी से मिलान किया जाएगा। उसके फिंगर प्रिंट भी लिए जाएंगे। बोर्ड परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी से निगरानी रखेगा। परीक्षा के दौरान केन्द्र लाइव देखे जा सकेंगे। परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश द्वार परीक्षा से एक घंटा पहले बंद हो जाएगा। परीक्षार्थियों के लिए दिशा-निर्देश जारी नकल करते पकडे़ गए तो कार्रवाई परीक्षार्थी को अनुचित साधन का उपयोग करते पाये जाने पर विधि के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाएगी। प्रश्न पत्र हल करने के उपरांत अभ्यर्थी अनिवार्य रूप से ओ.एम.आर. आंसर शीट जाँच ले कि समस्त प्रश्नों के लिए एक विकल्प (गोला) भर दिया गया है। इसके लिए ही निर्धारित समय से 10 मिनिट का अतिरिक्त समय दिया गया है। नियमानुसार आवश्यकता वाले विशेष योग्यजन को इस परीक्षा में 50 मिनट का अतिरिक्त समय देय होगा। श्रतुलेखक हेतु परीक्षार्थी को दो दिवस पूर्व केन्द्राधीक्षक से सम्पर्क करना होगा। विस्तृत निर्देश हेतु www.rajeduboard.rajasthan.gov.in/REET2024 देखे। क्र.सं.जिला/क्षेत्र परीक्षा केन्द्रों की संख्या जिलेवार अभ्यर्थी अजमेर में 55804, अलवर में 65954, बालोतरा में 7912, बांसवाड़ा में 28976, बारां में 23215, बाड़मेर में 37354, ब्यावर में 13734, भरतपुर में 74164, भीलवाड़ा में 41352, बीकानेर में 38321, बूंदी में 19757, चितौड़गढ़ में 20982, चूरू में 37087, दौसा में 47391, डीग में 23765, धौलपुर में 22313, डीडवाना-कुचामन में 20355, डूंगरपुर में 43834, हनुमानगढ़ में 37831, जयपुर में 270018, जैसलमेर में 8202, जालौर में 14174, झालावाड़ में 30996, झून्झूनु में 48251, जोधपुर में 64999, करौली में 31861, खैरतल-तीजारा में 12267, कोटा में 53780, कोटपूतली-बहरोड़ में 34294, नागौर में 22882, पाली में 16631, फलौदी में 9668, प्रतापगढ़ में 22225, राजसमन्द में 18544, सलूम्बर में 11771, सवाईमाधोपुर में 27004, सीकर में 41877, सिरोही में 13764, श्री गंगानगर में 37430, टोंक में 36925, उदयपुर में 56854 अभ्यर्थी है। कैंडिडेट्स व एग्जाम – एक नजर बोर्ड प्रशासक महेश चन्द्र शर्मा ने बताया कि राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2024 का आयोजन 27 व 28 फरवरी को राजस्थान के समस्त जिलों में किया जाएगा। 27 फरवरी को प्रथम पारी में लेवल-1 तथा द्वितीय पारी में लेवल-2 के लिए तथा 28 फरवरी को तृतीय पारी में लेवल-2 के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। रीट परीक्षा के लिए कुल पंजीकृत परीक्षार्थी 14 लाख 29 हजार 822 है। इसमें लेवल-1 में कुल परीक्षार्थी 3 लाख 46 हजार 625, लेवल-2 में कुल परीक्षार्थी 9 लाख 68 हजार 501 तथा दोनो लेवल के लिए कुल परीक्षार्थी एक लाख 14 हजार 696 पंजीकृत है। इसमें 27 फरवरी को प्रथम पारी में 4 लाख 61 हजार 321, द्वितीय पारी में 5 लाख 41 हजार 599 तथा 28 फरवरी को 5 लाख 41 हजार 598 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। रीट परीक्षा के लिए कुल 1731 परीक्षा केन्द्र राज्य के 41 जिलों में निर्धारित किए गए हैं।


