भीलवाड़ा | राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 27 फरवरी को कराई जाने वाली रीट के लिए रविवार तक आवेदनों की तादाद पांच लाख 72 हजार 436 तक पहुंच चुकी है। रीट के आवेदन 16 जनवरी तक लिए जाएंगे। माना जा रहा है कि इस बार दस आवेदन आएंगे। पिछली बार 16 लाख आवेदन आए थे। रविवार तक हुए आवेदनों में एल-I के एक लाख 48 हजार 447, एल-II के तीन लाख 79 हजार 180 और दोनों श्रेणियों में 44 हजार 809 आवेदन जमा हुए हैं।


