रीट परीक्षा में बारां में 23 हजार से अधिक अभ्यर्थी:27-28 फरवरी को 34 केंद्रों पर होगी, बायोमैट्रिक से होगा प्रवेश

बारां जिले में रीट परीक्षा-2024 का आयोजन 27 और 28 फरवरी को किया जाएगा। इस परीक्षा में कुल 23,215 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा 34 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। 27 फरवरी को परीक्षा दो पारियों में होगी। पहली पारी में 34 केंद्रों पर 8,662 अभ्यर्थी और दूसरी पारी में 30 केंद्रों पर 8,045 अभ्यर्थी शामिल होंगे। 28 फरवरी को सुबह की पारी में 24 केंद्रों पर 6,508 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। जिला मुख्यालय पर 22, अंता में 8 और अटरू में 4 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। पहली पारी सुबह 10 से 12:30 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3 से 5:30 बजे तक चलेगी। परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले परीक्षार्थियों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। इस बार नकल और पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। डमी कैंडिडेट की समस्या से निपटने के लिए पहली बार बायोमैट्रिक सत्यापन के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। प्रदेश के मुख्य सचिव सुधांशु पंत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के अनुसार जिला प्रशासन परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पहली बार परीक्षा में बायोमेट्रिक का होगा उपयोग
पेपर लीक, नकल और डमी कैंडिडेट जैसी घटनाओं की रोकथाम और कार्रवाई को लेकर सरकार इस बार सख्त है। इसके मद्देनजर सुरक्षा बंदोबस्त मजबूत रखे जाएंगे। पहली बार परीक्षा में बायोमेट्रिक का उपयोग किया जाएगा। प्रत्येक अभ्यर्थी को बायोमेट्रिक के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। बायोमेट्रिक का डाटा भी सुरक्षित रखा जाएगा। ताकि डमी अभ्यर्थियों को भी तुरंत पकड़ा जा सकेगा। परीक्षा में डमी कैंडिडेट परीक्षा के लिए जोनल मजिस्ट्रेट और एरिया मजिस्ट्रेट की भी नियुक्ति की जाएगी। साथ ही वीक्षक, पर्यवेक्ष केंद्राधीक्षकों आदि को परीक्षा के लिए आवश्यक गाइडलाइन की सख्ती से पालना के निर्देश भी दिए गए हैं। पेपर लाने और ले जाने वाले वाहनों पर जीपीएस लगाए जाएंगे। रोडवेज करेगा अतिरिक्त बसों का संचालन
रीट परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक आवाजाही में दिक्कत नहीं हो, इसके लिए प्रशासन समुचित इंतजाम कर रहा है। रोडवेज की ओर से परीक्षा के दौरान बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। मुख्य प्रबंधक योगेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान बारां डिपो की ओर से परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए बसों के फेरे बढ़ाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *