रीठी के जंगल में मिले गोवंश के अवशेष:कटनी ने विहिप ने घेरा थाना; बरगवां के व्यक्ति पर आरोप, आंदोलन की चेतावनी

कटनी जिले के रीठी के पास घनिया गांव के जंगल में गोवंश के अवशेष मिले। इस घटना को लेकर मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रीठी थाने पहुंचे और थाने का घेराव कर विरोध जताया। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि इस तरह की घटनाएं धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाती हैं और क्षेत्र में तनाव का माहौल बना सकती हैं। बरगवां के व्यक्ति पर लगाए आरोप विहिप पदाधिकारियों ने शिकायत में बताया कि बरगवां निवासी व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संगठन का दावा है कि उक्त व्यक्ति ने घनिया गांव के जंगल क्षेत्र में बड़ी मात्रा में गायों की हड्डियां और चमड़ा जमा कर रखा था। अवैध कारोबार की आशंका कार्यकर्ताओं ने आशंका जताई कि यह किसी बड़े अवैध कारोबार से जुड़ा मामला हो सकता है। उनका कहना है कि गोवंश के अवशेषों का इस तरह संग्रह करना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि समाज में अशांति फैलाने वाला भी है। कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन आंदोलन तेज करेगा। प्रदर्शन के दौरान थाने के बाहर नारेबाजी भी की गई। रीठी थाना प्रभारी ने बताया- विश्व हिंदू परिषद की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस टीम को मौके पर भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी। उसके आधार पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *