रीडिंग वीक पर किताबों की दुनिया में डूबे बच्चे, पढ़ने की आदत पर जोर

लुधियाना| बीआरएस नगर स्थित सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 8 से 15 जुलाई तक ‘रीडिंग वीक’ मनाया गया। इसका उद्देश्य छात्रों में पढ़ने की आदत विकसित करना और पुस्तकों के जरिए सीखने को प्रोत्साहित करना था। स्कूल परिसर को साहित्यिक रंगों से सजाया गया। थीम आधारित रीडिंग कॉर्नर, कहानी वाचन सत्र, पात्र परेड, बुक स्वैप और रीडिंग मैराथन जैसी गतिविधियां आकर्षण का केंद्र बनीं। बच्चों ने अपने पसंदीदा किरदारों की वेशभूषा पहनकर उत्साह दिखाया। उन्होंने लेखकों को पत्र लिखकर अपनी कल्पनाशक्ति का परिचय दिया। ड्रॉप एवरीथिंग एंड रीड’ अभियान के तहत हर कक्षा में प्रतिदिन रीडिंग सेशन हुए। बुक मार्क मेकिंग, इंग्लिश डिक्लेमेशन, पुस्तक आवरण डिजाइनिंग और बच्चों की खुद की कविताएं व गद्य रचनाएं भी नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की गईं। स्कूल के डायरेक्टर रेव. फादर जॉर्ज ने कहा कि पढ़ना केवल ज्ञान नहीं बढ़ाता, यह भाषा कौशल, सहानुभूति और आलोचनात्मक सोच को भी मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि हर बच्चा किताबों की जादुई दुनिया का अनुभव करे, यही स्कूल का प्रयास है। प्रिंसिपल रेव. सिस्टर बीना ने कहा कि पढ़ना बच्चों के बौद्धिक और भावनात्मक विकास के लिए जरूरी है। किताबें एकाग्रता बढ़ाती हैं और स्वतंत्र सोच को प्रेरित करती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *