रीपा योजना में गड़बड़ी करने वाले 3 पंचायत सचिव सस्पेंड:रायपुर कमिश्नन ने 3 जनपद सीईओ को जारी किया शो-कॉज नोटिस,

छत्तीसगढ़ की रीपा योजना (RIPA Scheme) में गड़बड़ी पाए जाने पर बड़ी कार्रवाई की गई है। शासन स्तर पर हुई जांच के बाद रायपुर संभाग आयुक्त ने 3 पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया गया है वही 3 तत्कालीन जनपद पंचायत सीईओ को शो-कॉज नोटिस जारी किए गए हैं। दरअसल पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने रीपा योजना में अनियमितताओं की जांच की थी। जांच में नियमों की अनदेखी, भंडार क्रय नियम का उल्लंघन और तकनीकी परीक्षण के बिना मशीन खरीदने जैसी गंभीर गड़बड़ियां सामने आईं। इन गड़बड़ियों को लेकर रायपुर संभागायुक्त महादेव कावरे ने कार्रवाई के आदेश दिए। निलंबित पंचायत सचिव इन पंचायत सचिवों पर भंडार क्रय नियम का पालन न करने, बिना तकनीकी परीक्षण मशीन खरीदने और देय राशि का टुकड़ों में भुगतान करने का आरोप है। शो-कॉज नोटिस पाने वाले अधिकारी संभागायुक्त ने इन अधिकारियों को नियत अवधि में जवाब देने के निर्देश दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *